निवेश ज्ञान:
आज के समय में फाइनेंस का ज्ञान होना बहुत जरुरी है. हालाँकि इन्टरनेट पर कई वेबसाइट आपको यह जानकारी उपलब्ध कराती हैं परन्तु उनमे से अधिकतर वेबसाइट यह जानकारी अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है. इस समय भारत में इन्टरनेट का प्रसार हो रहा है जिसकी वजह से अच्छी खासी संख्या हिंदी भाषी पाठको की भी इन्टरनेट पर आ रही है. इन्ही पाठको को ध्यान में रखते हुए हम इस ब्लॉग का निर्माण कर रहे हैं. इसमें आपको पर्सनल फाइनेंस की जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध करायी जाएगी.
हम प्रयास करेंगे की आपको सरल रूप में हम फाइनेंस की जगत की जानकारी प्रस्तुत करेंगे. यदि आपका कोई सवाल है तो उसे कमेंट बॉक्स में जरुर भेजें.
लेखक:
मुकेश जोशी
मुकेश जोशी ICAI में चार्टर्ड एकाउंटेंसी के छात्र हैं. उनका फाइनेंस के क्षेत्र में विशेष रुझान है. एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने के कारण उन्होंने समय के साथ फाइनेंस के बारे में जो भी सीखा है वो आपके साथ साझा करेंगे. और एकाउंटेंसी के छात्र होने के नाते उन्होंने जो भी सीखा है वो भी यहाँ शेयर किया जाएगा.
उनके साथ कुछ रचनाओ में उनके भाई के द्वारा भी योगदान दिया जाता है. वो पेशे से इलेक्ट्रॉनिक इंजिनियर हैं और फाइनेंस में रूचि रखते हैं.